Showing posts with label जाल. Show all posts
Showing posts with label जाल. Show all posts

Monday, February 01, 2010

किस बात का डर?

मैं फिलहाल लन्दन में हूँ, और आज अपने होटल के कमरे में टीवी देख रहा था
चैनल बदलते बदलते एक चैनल पर रुका (DM Digital), यहाँ अकसर पाकिस्तानी कार्यक्रम आते हैं
देखा तो एक कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा था शायद (लन्दन में ही) कहीं तो कोई मस्जिद बनने वाली है और उसके लिए चंदा कलेक्शन का काम हो रहा था

जैसा कि कोई भी अन्य कार्यक्रम होता है वैसा ही चल रहा था कुछ आयतें लिखी हुई तस्वीरों की बोली लग रही थी और लोग खरीद रहे थे और फिर आखिर में एक बन्दा बनने वाली मस्जिद के बारे में बताने लगा वह भी ठीक था, पर उन्होंने २ बातें कहीं जिन्होंने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया उनके शब्दों में:

१ हमें दिल खोल कर पैसा देना चाहिए ताकि हम पुरे UK में मस्जिदों का जाल बिछा दें
२ ताकि हमारे बच्चों को, बुजुर्गों को, कौम को कोई डर ना रहे

क्या कोई इस बात पर रौशनी डाल सकता है कि लोगों को किस बात का डर है? और जाल बिछा कर क्या मिलने वाला है?