Tuesday, August 05, 2008

क्या ऐसे रिकॉर्ड्स होना चाहिये?

आज ही के अखबार में पढा, एक युवक जो कि शायद पुणे का ही होगा, उसका नाम "लिम्का बुक" में आने वाला है (या शायद आ भी गया है)। "लिम्का बुक" तो आपको पता ही होगा - अरे "गिनीज़ बुक" की छोटी बहन। तो, जब नाम "लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स" में छप रहा है तो कोई ना कोई रिकॉर्ड भी बना होगा ना, है कि नहीं?

क्या आप अन्दाजा लगा सकते हैं कि उसके नाम क्या रिकॉर्ड बना है?
- क्या कहा?
- नहीं लगाना है?
- मैं ही बताउँ?
- चलिये, मैं ही बता देता हूँ।

क्या रिकॉर्ड है, सीधे-सीधे बताने के बजाय मैं पहले उस रिकॉर्ड के बारे में बताता हूँ। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है-

- जिसको बनाने के लिये उस युवक को 'अक्षरश:' कोई मेहनत नहीं करना पड़ी।
- ना ही उसने इस बारे में कभी, कुछ सोचा होगा।
- ना ही उसके घरवालों ने इस बारे में कोई मदद की।
- और ना ही उसके यार-दोस्तों ने।
- ना 'इससे' उसे कोई फ़ायदा है (सिवाय रिकॉर्ड बनने के), और ना कोई नुकसान।
- ना ही दूसरों के लिये यह कोई फ़ायदे-नुकसान की चीज है।
- यहाँ तक की यह युवक तो पैदा ही इस रिकॉर्ड के साथ हुआ था।

कुछ समझे क्या? मैं बात कर रहा हूँ एक तरह की physical deformity (शारीरिक विकृति) की।
जी हाँ, अगर चिकित्सा शास्त्र से पुछा जाएगा तो वहाँ से तो यही जवाब आएगा - शारीरिक विसंगति/विकृति/बेढंगापन।

अरे! अरे! कुछ और मत सोचिए। उस युवक के दोनो हाथों में पाँच के बजाय सिर्फ़ छ:-छ:, और एक पैर में छ: उँगलियाँ हैं।

अब भला बताईये, यह कैसा रिकॉर्ड बना? और किसने बनाया? और क्या सिर्फ़ इस आधार पर किसी को भी प्रसिद्धि मिल जानी चाहिये?
माना, अगर "बुक" में किसी ना किसी का नाम ही लिखना है तो क्यों ना यह श्रेय उस युवक के माता-पिता को दिया जाना चाहिये?

और सिर्फ़ यही नहीं, ऐसे ही कई कई मामले रिकॉर्ड बनकर जहाँ तहाँ "बुक्स" में छपे हैं, और छप रहे हैं।
क्या ऐसे मामलों को रिकॉर्ड कहना उचित होगा?

और फ़िर अगर ऐसे ही रिकॉर्ड बनते हैं तो फ़िर तो आतंकवादियों की पुरी की पुरी जमात ही रिकॉर्ड बुक में जगह पा जायेगी। अरे! वो ही तो एक ऐसी प्रजाति है जो इंसानों के लिये अनिवार्य २ अवयवों के बिना भी जीवित है। आपको तो पता ही होगा ना? फ़िर भी सुन लीजिये:

१. दिल, और
२. दिमाग!

आप क्या कहते हैं??

2 comments:

Udan Tashtari said...

अजब बात है!! इसमें रिकार्ड बनाने जैसी तो कोई बात नहीं.

Anonymous said...

वही तो!!

अब मेरे सर पर लाखों काले बालों के बीच १४९ सफ़ेद बाल हैं, अब क्या मेरे नाम से भी रिकॉर्ड बनना चाहिये??

बताओ! बताओ!!